क्या सोनाक्षी के सेक्सी राधा रूप पर शत्रुघन रहेंगे 'खामोश'?

करण जौहर की हिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सेक्सी राधा..यानी आलिया भट्ट याद है आपको, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था कि आलिया ने राधा के सेक्सी कहकर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। इस बात का विरोध करने वालों में बीजेपी सबसे आगे थी। लेकिन अब बीजेपी क्या जवाब देगी क्योंकि अब बीजेपी के ही वरिष्ठ सदस्य शत्रुघन सिन्हा की स्टार पुत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म तेवर में राधा बनने जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि आने वाली फिल्म तेवर में राधा के रूप में सोनाक्षी ने काफी हॉट औऱ कामुक अंदाज धरा है। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है रेमो डिसूजा ने। फिल्म के इस गाने के बारे में बोनी कपूर जो कि फिल्म के निर्माता हैं ने कहा कि आप सोनाक्षी के रूप को देखकर पागल हो जायेंगे। निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि मेरी फिल्म का यह गाना काफी हिट होगा।

सोनाक्षी का 'तेवर' तो देखो... मैडम भारत दर्शन कर रही हैं..

मालूम हो कि बोनी फिल्म तेवर में अपने बेटे अर्जुन कपूर के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा हैं। इसी फिल्म के जरिये अर्जुन औऱ बोनी काफी करीब भी आ गये हैं।

फिल्म में अर्जुन ने फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "मैं अभिनेता हूं, इस वजह से मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। वह मेरे पिता हैं और मैं उनको प्यार करता हूं।"

अगर वाकई में बोनी कपूर सही कह रहे हैं कि उनकी राधा बनीं सोनाक्षी का लुक फिल्म में काफी हॉट है तो देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बीजेपी अपनी ही पार्टी के सदस्य की बेटी पर क्या प्रतिक्रिया और कैसी प्रतिक्रिया देती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X