सोनाक्षी का 'तेवर' तो देखो... मैडम भारत दर्शन कर रही हैं..
सोनाक्षी ने रविवार को ट्वीट किया, "सुप्रभात! मधुरा में धुंध से भरी सर्द सुबह। मैं 'तेवर' की शूटिंग के लिए जा रही हूं। इस फिल्म के शूटिंग स्थल की दूरी कभी न खत्म होने वाली लगती है। भारत दर्शन।"
'तेवर' का निर्देशन नवोदित निर्देशक अमित शर्मा कर रहे हैं। इसका निर्माण बोनी कपूर कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। मालूम हो कि यह वो ही फिल्म है जिसके सेट पर बोनी और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के और करीब आये हैं।}
खूबसूरत बैकलेस में सोनाक्षी
अर्जुन ने फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "मैं अभिनेता हूं, इस वजह से मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। वह मेरे पिता हैं और मैं उनको प्यार करता हूं।"
फिल्म 'इशकजादे' से करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान उनके पिता ने उनके बारे में काफी बातें जानीं।
उन्होंने कहा, "हमने आठ दिन साथ बिताए और काफी मजे किए। उन्हें पता नहीं था कि मैं अपना खाना साथ लाता हूं, उन्हें पहली बार मालूम पड़ा। वह कभी भी मेरी फिल्मों के सेट पर मुझसे मिलने नहीं आए थे। मैं 20 सालों से उन्हें काम करते देख रहा हूं, लेकिन उन्होंने मुझे काम करते हुए इससे पहले नहीं देखा था।"
अर्जुन बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की संतान हैं। अर्जुन की मां मोना की 2012 में कैंसर से मौत हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
