सोनाक्षी, कैटरीना संग करेंगी आईटम सांग!

साल 2010 की सबसे हिट फिल्म दबंग से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली सिने अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की सुपुत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आईटम नंबर करने की ख्वाहिश जाहिर की है वो भी डांस मास्टरनी फरहा खान से।

पिछले साल मु्न्नी और शीला ने ही लोगों को दीवाना किया था जिससे प्रभावित सोनाक्षी ने कहा है कि वो भी फिल्मी पर्दे पर थिरकना चाहती है। सोनाक्षी का कहना है कि उनके माता-पिता भी पर्दे पर उन्हें डांस करते देखना चाहते हैं।

इसी सिलसिले में वो फरहा खान से मिली और फरहा ने उनसे उनके पति शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म जोकर में उनके आईटम नंबर रखने का वादा भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी के साथ ये सांग फरहा की शीला यानी कैटरीना शेयर करेगी। हालाकि सोनाक्षी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा उन्होंने बस इतना बोला कि मेरे साथ कोई टॉप की अभिनेत्री होगी लेकिन वो कौन होगी इस बारे में वो नहीं जानती हैं।

पढ़े : कैटरीना के घर छापे से बौखलाये सलमान खान

फिलहाल इतना बता दें कि ये वो ही सोनाक्षी है जिनकी जब फिल्म दबंग आने वाली थी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी आईटम सांग में दिलचस्पी नहीं है, वो अभिनय करने के लिए फिल्मों में आयी है ना कि आईटम नंबर के लिए। खैर लगता है कि अब गानों की लोकप्रियता के बाद उनके विचार बदल गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X