कैटरीना के घर छापे से बौखलाये सलमान खान

Dabangg
लिखने वाले ने क्या खूब लिखा है कि इश्क ऐसा रोग है जो छुपाये नहीं छुपता है, जी हां दोस्तो ये बात शत प्रतिशत लागू होती है बॉलीवुड को दंबग यानी सलमान खान के ऊपर, जो भले ही ऊपर से जितनी भी कोशिश कर लें कि वो बहुत सख्त दिल है लेकिन हकीकत ये है कि उनके अंदर भी एक दिल है जो किसी के लिए धड़कता है, और वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ हैं।

तभी तो कैटरीना कैफ के घर आयकर विभाग ने बिना कोई पूर्व सूचना के छापा मारा, जिसने सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर ला दिया। सलमान ने गुस्से में तिलमिलाते हुए टि्वटर पर लिखा है कि अगर आयकर विभाग के पास ये हक है कि वो छापेमारी कर सकती है कहीं भी, कभी भी तो हमें भी हक है कि हम ये जान सके कि हमारे यहां छापेमारी क्यों हुई?

आखिर ये हमारे सूचना के अघिकार के तहत आता है, साथ ही सलमान ने ये लोगों से सवाल भी किया है कि क्या वो गलत है, क्या बॉलीवुड समाज का हिस्सा नहीं है और उस पर वो सभी बातें लागू नहीं होती हैं जो एक आम आदमी पर लागू होती है। खैर, ये तो हैं सलमान भाई जो गु्स्से में तिलमिलाये हुए हैं, देखना दिलचस्प होगा कि सलमान का अगला कदम क्या होता है? क्या वो खुलकर कैटरीना का बचाव करेगें, ये तो आने वाले वक्त में तय हो जायेगा।

इस बारे में आपकी राय क्या है, अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X