कमल हसन की बीवी बनने को राजी सोनाक्षी सिन्हा
हमने कुछ दिन पहले आपको बताया था कि दक्षिण के सुपरस्टार कमल हसन ने सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। कमल चाहते थे कि सोनाक्षी फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाएं। मगर.. सोनाक्षी अपने पिता की उम्र के कमल अंकल के साथ रोमांस करने को खुद को तैयार नहीं कर पा रही थी।
कमल अंकल के साथ कैसे करुं रोमांस: सोनाक्षी
मगर अब वो इस कश्मकश से बाहर निकल चुकी हैं और उन्होंने कमल हसन की पत्नी का रोल करने के लिए हां कर दी है। सेल्वा राघवन के निर्देशन मे बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में बनाया जाएगा। फिलहाल सोनाक्षी के पास जोकर, किक और रेस 2 जैसी फिल्में भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications