..................... Sonakshi Sinha is confused to work with Kamal Hassan | कमल हसन अंकल के साथ कैसे करुं रोमांस: सोनाक्षी सिन्हा - Hindi Filmibeat

कमल अंकल के साथ कैसे करुं रोमांस: सोनाक्षी

By Neha Nautiyal

Kamal Hassan and Sonakshi SInha
हमने कुछ दिन पहले आपको बताया था कि शत्रुघ्न की लाडली सोनाक्षी सिन्हा को दक्षिण के सुपरस्टार कमल हसन ने अपनी नई फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। कमल सोनाक्षी की खूबसूरती और एक्टिंग से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अपनी नई फिल्म में सोनक्षी को अपने साथ हिरोईन बनने का प्रस्ताव दे डाला।

अब कमल हसन किसी को अपनी अभिनेत्री बनान चाहें तो शायद ही कोई अभिनेत्री उनके साथ काम करने से मना करेगी। कमल ना सिर्फ दक्षिण के सुपस्टार हैं बल्कि उत्तर भारत में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। इसलिए दोनों तरफ से फायदा होते देख सोनाक्षी ने कमल के साथ काम करने की हामी भर दी।

मगर..बाद में सोनाक्षी को ख्याल आया कि एक गड़बड़ हो गई और वो ये कि उन्होंने ये तो सोचा ही नहीं कि अपने पिता की उम्र के हीरो कमल के साथ वो पर्दे पर रोमांस कैसे करेंगी? अपने साथ सोनाक्षी को कमल हीरो नहीं बल्कि अंकल नजर आ रहे हैं।

भले ही सोनाक्षी इंडस्ट्री में नई हैं.. मगर उनके पिता शत्रुघ्न तो इसके पुराने खिलाड़ी हैं। वो जानते हैं कि कमल हसन के साथ काम करके सोनाक्षी के करियर को फायदा ही पहुंचेगा। इसलिए उन्होंने सोनाक्षी को कमल अंकल के साथ काम करने के लिए मना लिया। वैसे आपका क्या ख्याल है सोनाक्षी और कमल हसन की जोड़ी के बारे में.. क्या पर्दे पर जमेगी ये जोड़ी? अपनी राय नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X