Ooo: सोहेल की एक गलती, कैसे बचाएंगे सलमान अपनी फैमिली!
[गपशप] हाल ही में दो नाम सबने काफी सुने हैं - सोहेल खान और हुमा कुरैशी। हर जगह यह खबर थी कि उनके बीच की करीबी, सलमान खान के परिवार की दरार बन सकती है। और सब पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा ना हो।
सोहेल खान की पत्नी सीमा खान घर से दूर रह रही थीं और इस बीच हुमा कुरैशी पर मलाइका अरोड़ा खान ने भी टिप्पणी की । मामले को खुद हुमा कुरैशी को शांत करने आना पड़ा।
खैर बात यहीं खत्म हो जाती लेकिन बात दोबारा इसलिए निकली कि सोहेल खान की सेलिब्रिटी क्रिकेट की मुंबई टीम के ब्रांड अंबेसडर के रूप में हुमा को हटा दिया गया। सोहेल के मैनेजर ने कहा कि ऐसा हर साल किया जाता है और नया चेहरा लाया जाता है और इस बार का चेहरा कृति सैनन हैं।
[पहले सलमान ने कराया ब्रेकअप....अब कह दिया कैरेक्टरलेस!]
सबने उनकी बात मान ही ली थी कि सोहेल खान ने कह दिया कि हुमा कुरैशी को इसलिए बदला गया क्योंकि उनके पास डेट्स नहीं थे और वो लगातार टीम का हिस्सा नहीं बन सकती।
एक ही बात के दो इतने अलग अलग कारण कैसे हो सकते हैं अब यही सबका सवाल है, पर उम्मीद है कि हर खबर की तरह ये भी झूठी हो। क्योंकि बॉलीवुड में ऐसी कई झूठी खबरें शादी में बदल चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications













