सोहा पर नाराज़ सैफ, बेगम करीना पर भी पाबंदी!

कहते हैं कि शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी में काफी कुछ बदल जाता है। लेकिन ये सिर्फ आम लड़कियों के साथ ही नहीं होता बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ भी अक्सर ऐसा देखने को मिलता है। अब हाल ही में सैफ अली खान के साथ शादी करने के बाद पटौदी परिवार की बहू बन चुकी करीना कपूर को ही ले लीजिए शादी के बाद करीना ने किसी तरह की निजी पार्टी में परफॉर्म करने से इंकार कर दिया और इसके पीछे वजह बताई जा रही है सैफ की परंपरावादी सोच। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी इस बात को मीडिया के साथ शेयर किया और कहा उनके भाई और उनकी सोच एक दूसरे से काफी अलग है। सैफ थोड़ा परंपरावादी हैं जबकि वो खुले विचारों वाली हैं।

सोहा अली खान से जब करीना कपूर द्वारा किसी भी पार्टी में परफॉर्म ना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "देखिये मैं उनकी तरफ से कुछ नहीं कह सकती हूं। ये उनकी निजी पसंद हो सकती है क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है कि ये कोई पटौदी परिवार की परंपरा है। अम्मा ने तो खुद भी बहुत कुछ किया है। इसलिए ये करीना ने खुद ही तय किया होगा। सैफ की सोच के बारे में पूछने पर सोहा ने कहा मेरे भाई से मेरी सोच थोड़ी अलग है। वो थोड़े परंपरागत हैं। वो अभिनेता के साथ-साथ निर्माता भी हैं इसलिए उनका नजरिया काफी चीजों में भिन्न है। उन्होंने मेरी एक भी फिल्म नहीं देखी सिवाय रंग दे बसंती के वो भी सिर्फ इंटरवल से पहले तक की।"

सोहा ने अपनी मां यानी शर्मिला टैगोर के बारे में बताते हुए कहा "अम्मा में जो फैशन की समझ है उसका मुकाबला मैं नहीं कर सकती। उनकी तो हर चीज मैचिंग होती है। साड़ी, ब्लाउज से लेकर पर्स सब कुछ। मैं तो एकदम साधारण रहती हूं।" ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले सैफ अली खान ने जब सोहा अली खान की आने वाली फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में सोहा द्वारा इरफान खान के साथ किये गये अतरंग दृष्य देखे तो उन्हें बहुत बुरा लगा। इस बात को लेकर कई सारी सुर्खियां भी बनीं। अब सवाल ये उठता है कि कहीं सैफ अपनी पत्नी यानी करीना कपूर पर भी तो कोई पाबंदी नहीं लगा रहे जिसकी वजह से करीना आजकल कुछ छुपी छुपी सी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X