नई एंट्री है....लेकिन मिल गई आमिर और ऋतिक की जगह!

[गपशप] बॉलीवुड न्यूकमर्स की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिस्ट में टॉप 3 में जरूर शामिल होगा। करण जौहर से लेकर फरहान अख्तर..हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। अपने लुक्स के लिए पॉपुलर सिद्धार्थ के पास आज फिल्मों की लाइन है।


बहरहाल, अक्षय कुमार के साथ 'ब्रदर्स' के बाद सिद्धार्थ करण जौहर की फिल्म में आलिया और फवाद खान के साथ नजर आएंगे। नहीं..लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। बल्कि फरहान अख्तर ने भी अपनी एक फिल्म के लिए सिद्धार्थ को साइन कर लिया है।

फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की इस फिल्म में सिद्धार्थ कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। फरहान ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि, फिल्म में सिद्धार्थ और कैटरीना, दोनों का किरदान काफी हटके है। इनकी जोड़ी के साथ साथ इनका किरदार भी दर्शकों को काफी आकर्षित करने वाला है।

CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'

बहरहाल, खबरों की मानें तो इस रोल के लिए सिद्धार्थ से पहले आमिर खान और ऋतिक रोशन से बात की गई थी। लेकिन दोनों ने ही इसे डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से मना कर दिया। और फिर यह फिल्म आ गई सिद्धार्थ की झोली में।

देखा जाए तो, आज सिद्धार्थ के पास फिल्मों और मौका की कोई कमी नहीं है। लिहाजा, अगर वह अपना बेस्ट टैलेंट इन फिल्मों में दिखा दें, अगला सुपरस्टार का तमगा उनसे दूर नहीं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X