Ooo: करण जौहर की फिल्म में रोमांस नहीं करेंगे सिद्धार्थ - आलिया?

अगर सूत्रों की बातें सही हैं तो करण जौहर की फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान फाइनल किए जा चुके हैं। फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे और फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भाई बनेंगे। लेकिन अगर खबरी की मानें तो इस फिल्म में सिद्धार्थ और आलिया साथ काम तो करेंगे पर रोमांस नहीं करेंगे।

दरअसल, शकुन बत्रा की इस फिल्म की स्क्रिप्ट से करण जौहर बहुत प्रभावित हुए थे और उन्होंने इसके लिए एक ट्वीट भी किया था। लेकिन खबरों के मुताबिक इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक गे का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है।

फिल्म में फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भाई बने हैं। अब आलिया के कास्ट में आते ही भले ही सबको आलिया और सिद्धार्थ का साथ पसंद आ रहा हो पर दोनों का रोमांस शायद ही दर्शकों को देखने मिले। वहीं जब तक फिल्म की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक ये सारी खबरें केवल अफवाह ही रह जाएंगी।
ALSO READ: तो आलिया हम्पटी की नहीं, सिद्धार्थ की बनती दुल्हनिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X