Do You Know: 'क्वांटिको' में प्रियंका के प्रेमी बनने वाले थे ये इंडियन..हो गए रिजेक्ट
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा के ड्रीम अमेरिकम शो 'क्वांटिको' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और प्रियंका को काफी सराहा भी जा रहा है। बता दें, इस टीवी शो में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट के रूप में दिखाई देगीं। लेकिन यहां हम आपसे एक ऐसी दिलचस्प बात शेयर करने जा रहे हैं, जो शायद आपको पता न हो।
क्वांटिको के साथ एक और इंडियन का नाम जुड़ने वाला था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गए। जी हां, वह इंडियन थे सिद्धार्थ माल्या। सिद्धार्थ ने प्रियंका के प्रेमी वाले किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
बता दें, सिद्धार्थ फिलहाल लंदन के दि रोयल सेंटर स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से मास्टर्स इन स्क्रीन एक्टिंग कर रहे हैं। ऑडिशन को याद करते हुए सिद्धार्थ बताते हैं कि, 'मैंने प्रियंका के लवर वाले किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, मुझे लगता है कि निर्माता एक ही शो में आमने- सामने दो इंडियंस नहीं चाहते थे, इसीलिए मेरा चुनाव नहीं हुआ।'
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
सिद्धार्थ आगे बताते हैं कि क्वांटिको एक बेहतरीन शो है। उन्हें मेरा ऑडिशन पसंद भी आया लेकिन उस रोल के मैं फिट नहीं था। इसकी एक वजह यह भी है कि मैं कहीं से भी इंडियन नहीं लगता। बता दें, सिद्धार्थ जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाले हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
