TRAILER: FBI एजेंट प्रियंका चोपड़ा का पहला अमेरिकन प्रोजेक्ट.. धमाकेदार..
[बॉलीवुड न्यूज] प्रियंका चोपड़ा का पहला हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' पूरी तरह से तैयार है और इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। अभी कुछ ही समय पहले प्रियंका शो की शूटिंग पूरी कर वापस मुंबई आई हैं। फिलहाल वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
बहरहाल, क्वांटिको की बात करें तो इसका ट्रेलर जबरदस्त है। इस शो में प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स वीवर है, जो कि एक एफबीआई एजेंट हैं। क्वांटिको की कहानी कुछ एफबीआई एजेंट्स पर आधारित हैं, जिनमें से एक अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।
प्रियंका अपने इस अमेरिकन टीवी शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह उनके लिए काफी अलग और नया अनुभव था। वहीं, शो का ट्रेलर देखकर आप भी मान जाएंगे कि ज्यादा समय नहीं जब प्रियंका हॉलीवुड में भी अपनी अहम जगह बना लेंगी।
नीचे देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications