FITOOR: प्यार में फैमिली के खिलाफ गईं श्रद्धा कपूर?

[गपशप] कुछ दिन पहले ही खबरें आईं थीं कि श्रद्धा कपूर की आशिकी और आदित्य रॉय कपूर का फितूर एक साथ नहीं चल पा रहा है और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका देने की सोची है।

हालांकि पापा शक्ति कपूर को आदित्य रॉय कपूर पसंद हैं या नहीं इस बारे में गपशप गली में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब बिना आग के तो धुंआ नहीं उठता तो अगर खबरें हैं कि पापा की मर्ज़ी के बगैर उनकी लाडली बिटिया एक बार फिर अपने आदित्य रॉय कपूर के साथ चांस लेना चाहती हैं, तो इन खबरों में कुछ तो सच्चाई होगी।

गौरतलब है कि आशिकी 2 की ज़बर्दस्त कामयाबी के बाद ये जोड़ा असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी करीब आए। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाने लगा और इनके बीच अफेयर की खबरें भी आईं। श्रद्धा का आदित्य के इतने करीब आना उनके परिवार को जरा भी नहीं भाया।
PICS: मैगजीन कवर के लिए श्रद्धा ने अपनाया यह HOT अवतार

हालांकि एक इंटरव्यू में आदित्य ने श्रद्धा की फैमिली के साथ बहुत ही अच्छे संबंध होने की बात कही थी। सच चाहे जो हो हम तो इन दोनों के साथ आने से ही खुश हैं। वैसे श्रद्धा इन दिनों एबीसीडी2 की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं आदित्य अपनी आने वाली फिल्म फितूर की शूटिंग कर रहे हैं।
ALSO SEE: बॉलीवुड के राज-सिमरन बन सकती हैं ये 5 जोड़ियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X