Shocking News: रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप.. लोग हैरान
लेकिन रणबीर शायद फिर भी कैटरीना का इंतजार करने के लिए तैयार थे लेकिन कैटरीना ने उनके सामने कुछ शर्ते रखीं जो कि उन्हें नागवार गुजरी और यही वजह बनी दोनों के तकरार की।
हालांकि रणबीर-कैटरीना ने सार्वजनिक मंच पर कभी भी नहीं स्वीकारा कि दोनों प्यार करते हैं लेकिन हां दोनों कई बार कैमरे के सामने वक्त गुजारते पकड़े गये हैं। खैर दोनों के बीच में क्या हो रहा है यह तो वही जाने लेकिन हां इस बात को सुनकर दोनों के चाहने वालों को सही में कष्ट हो रहा होगा।
गौरतलब है कि पिछले साल ही चर्चा थी कि इस साल रणबीर-कैटरीना अपने रिश्ते को नई पहचान दे देंगे लेकिन ब्रेकअप की खबरों से सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। रणबीर-कैटरीना ने साथ में राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी.. जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
राजकुमार संतोषी की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी... के ही दौरान दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आयी थीं। हालांकि कैटरीना ने हमेशा कहा कि वह सिंगल है लेकिन रणबीर हमेशा कहते आये हैं कि उनके दिल में कैटरीना एक स्पेशल जगह रखती हैं इसलिए वह उनके लिए जान भी दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
