शादी कैसे कर लूं.. रणबीर ने तो मुझे प्रपोज ही नहीं किया: कैटरीना
कैटरीना ने यह बात एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में कही है। जब उनसे करीना की ओर से उनके लिए भाभी शब्द कहे जाने पर सवाल किया गया था। कैट ने कहा कि करीना ने ऐसा क्यों किया यह तो वही जानें, करीना-रणबीर भाई-बहन है, यह दोनों के बीच की बात है।
रही बात मेरी तो मैं सिंगल हूं और आने वाले कुछ साल मैं शादी नहीं करना चाहती हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान मेरे करियर पर है। मालूम हो कि करीना ने खुद अपनी भाभी वाली बात को मजाक करार दिया है। गौरतलब है कि करण के मशहूर शो कॉफी विद करण में रणबीर कपूर के सामने कैटरीना कैफ को भाभी कहकर संबोधित किया था।
फिलहाल कैटरीना आज रिलीज हुई अपनी फिल्म 'धूम 3' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोगों को फिल्म में कैटरीना कैफ काफी सेक्सी लगी हैं।देखते हैं फिल्म की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है? फिल्म में पहली बार कैटरीना, आमिर खान के साथ पर्दे पर नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
