SRK के बेटे को देखना है तो धूम 6 का इंतज़ार करिए!
आप धूम के फैन है या नहीं ये आप पर है लेकिन आपको अगर शाहरूख खान को देखने का शौक है तो आप कुछ साल रूकिए। दरअसल शाहरूख के बेटे आर्यन खान को लॉन्च करने की ज़िम्मेदारी ले ली है आदित्य चोपड़ा ने और अगर अफवाहों की मानें तो आदित्य धूम सीरीज़ के छठवें एडीशन में दिखेंगे। मतलब धूम 6 में शाहरूख 2।
दरअसल आर्यन अभी पढ़ाई कर रहे हैं और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली के साथ दोस्ती भी निभा रहे हैं। तो फिलहाल वो अपनी 'पढ़ाई' पर कॉन्सेंट्रेट करना चाहते हैं। अभी आर्यन की उम्र है 17 साल और शाहरूख उन्हें 21 साल की उम्र में लॉन्च करना चाहते हैं। और अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म होगी धूम 6। कुछ दिन पहले ही शाहरूख ने धूम सीरीज़ में काम करने की इच्छा ज़ाहिर की थी।
पढ़िए: वीर - ज़ारा के साथ 10 साल
शाहरूख अपने बच्चों के करियर पर ज़्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि सुहाना हीरोइन बनीं तो शाहूरूख को बेहद खुशी होगी। फिर उन्होंने छोटे बेटे अबराम का डेब्यू फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से करवा दिया। अब आर्यन का करियर सेट करने में लग गए हैं। तो बताइये हैं न शाहूरूख वर्ल्ड के बेस्ट पापा।


Click it and Unblock the Notifications
