दीपिका पादुकोण से क्यों खफा हैं शाहरूख खान!
[गपशप] जिस दिन इस बात की घोषणा की गई कि संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' एक साथ 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.. तो सिर्फ आम दर्शकों को ही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी हैरानी हुई। दोनों ही इस साल की बहुप्रतीक्षित बिग बजट फिल्में हैं।

'दिलवाले' में जहां शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन की जोड़ी दिखेगी। वहीं, 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा दिखने वाले हैं। दोनों ही फिल्में कई मायनों में अहम है।
बहरहाल, शाहरूख और दीपिका कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। यहां तक की दीपिका की ग्रैंड डेब्यू भी शाहरूख के साथ ही हुई थी। ऐसे में इस साल दोनों की फिल्मों का आमना- सामना थोड़ा अजीब लगा।
बाजीराव मस्तानी: जब रणवीर सिंह के लिए दीपिका बनीं 'मधुबाला'!
वहीं, सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जिस दिन डेट्स की घोषणा की गई, दीपिका ने ट्विटर पर लिखा- चैलेंज accepted.. दीपिका ने दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के क्लैश पर यह लिखा था। एक सूत्र के मुताबिक, किंग खान को दीपिका का यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया। लेकिन शाहरूख इस बात को जाहिर नहीं करना चाहते थे।
खैर, लगता है दीपिका के कानों तक यह बात पहुंच गई और उन्होंने अपने कमेंट को डिलीट कर दिया। हम्मम.. वैसे आपको किस फिल्म का है इंतजार.. करें वोट-
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



