..................... Shahrukh Khan takes to books on Gautam Buddha to be calm, Fans Worried - Hindi Filmibeat

Exclusive: कहीं विनोद खन्ना की तरह तो शाहरूख शांति को नहीं खोज रहे?

दोस्तों, खबर आयी है कि आपके चहेते सितारे शाहरूख खान इन दिनों शांति की तलाश में भटक रहे हैं। इसलिए उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़ी हुई किताबें मंगवायी हैं ताकी वो अपने आप को शांत कर सकें। शाहरूख खान ने खुद ट्विटर पर लिखा है कि "गौतम बुद्ध पर लिखी गई किताबों का पूरा सेट मंगवाया है। इनको पढ़ने के लिए उत्साहित हूं और इससे मन को भी शांति मिलेगी।"

यह बात ठीक है कि किंग खान खुद को शांत करने के लिए भगवान बुद्ध की किताबें पढ़ रहे हैं लेकिन शाहरूख की इस ट्विट से उनके कुछ चाहने वाले थोड़े से परेशान हो गये हैं। शाहरूख के कुछ फैंस से वनइंडिया ने बात की तो उन लोगों का एक नया डर आंखों के सामने आया।

बैंगलोर के एक आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपक शर्मा ने वनइंडिया से कहा कि मैंने शाहरूख का ट्विट देखा, जिसके बाद पता नहीं मेरे दिमाग में सीधे बीते जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना का ध्यान आया जिन्होंने भी अपने करियर के सबसे पीक प्वाइंट पर शांति की खोज करनी शुरू कर दी थी और इसके लिए ओशो का सहारा लिया था जिसके चलते उनका करियर जो कि काफी आगे जा सकता था एकदम से ढलान पर आ गया।

उन्होंने अपने जीवन के बेशकिमती साल ओशो को दे दिये और जब उन्हें काफी खोजने के बाद भी शांति नहीं मिली तो उन्होंने वापस फिल्मी दुनिया और अपने परिवार में एंट्री करनी चाही लेकिन ना फिल्मों ने उन्हें पुराना वाला प्यार लौटाया और ना ही उनके परिवार ने उन्हें सहारा दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें अपने परिवार और दर्शकों की बेरूखी का शिकार होना पड़ा।।

इसलिए मुझे किंग खान को लेकर डर लग रहा है कि कहीं उनके दिमाग में भी तो इस तरह की बातें तो नहीं चल रही हैं। ऊपरवाले से दुआ करता हूं कि शाहरूख की शांति की खोज केवल किताबों तक ही सीमित रहे। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और उनकी अभी बहुत सारी फिल्मों के इंतजार में हूं।

मालूम हो कि शाहरूख खान के पिछले दिन काफी हेक्टिक रहे हैं इसलिए उन्होंने अपने आप को रिलेक्स करने के लिए महात्मा गौतम बुद्ध की किताबों का सहारा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X