Awww.. शाहरूख खान ने आमिर से की थी काजोल की बुराई.. जानिए क्या!
[गपशप] हाल ही में शाहरूख खान ने बताया कि उन्होंने आमिर खान को काजोल के साथ काम करने से मना किया था क्योंकि उन्हें लगता था कि काजोल अच्छी एक्ट्रेस नहीं है।
शाहरूख ने बताया कि 'आमिर ने एक फिल्म में काम करने से पहले उनसे काजोल के बारे में पूछा था और मैंने मना कर दिया था। मैंने कहा था कि वो काफी बुरी एक्ट्रेस है, नो फोकस, तुम उसके साथ काम नहीं कर पाओगे।'
लेकिन कुछ ही दिनों में शाहरूख ने आमिर को फिर से कॉल किया और कहा, मुझे नहीं पता वो क्या है, लेकिन काजोल एक मैजिकल एक्ट्रेस है। काजोल बेहतरीन है। हम्मम.. एक वो समय था और एक आज का समय है.. जब शाहरूख- काजोल बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी और बेस्ट फ्रैंड्स माने जाते हैं।
यहां देखिए शाहरूख- काजोल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


