NO CLASH: दिलवाले शाहरूख और बाजीराव भंसाली के बीच सब COOL!
[गपशप] जैसे फिलहाल बाजीराव मस्तानी और दिलवाले के हालात चल रहे हैं, शाहरूख खान और संजय लीला भंसाली अगर एक दूसरे के सामने आ जाए तो क्या होगा। कुछ नहीं...दोनों साथ में धमाकेदार पार्टी करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में। सब यह देख कर चौंक गए कि भंसाली और शाहरूख एक दूसरे के साथ बहुत नॉर्मल थे।
अगर गपशप गली की मानें तो कुछ सूत्रों ने यहां तक बताया कि दोनों अपनी आने वाली फिल्मों के क्लैश के बारे में बात करते दिखे और यह तय किया कि इस क्लैश से उनके पर्सनल रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आखिर दोनों ने मिलकर देवदास जैसी फिल्म दी है। हालांकि दिसंबर में 4 फिल्मों के क्लैश से बॉलीवुड परेशान है।
लेकिन अब भंसाली और शाहरूख को ऐसे देख फैन्स ने थोड़ी चैन की सांस तो ली ही होगी। वैसे भी पिछली बार भंसाली और शाहरूख 8 साल पहले भिड़े थे। ओम शांति ओम और सांवरिया एक ही दिन रिलीज़ हुई थी। लेकिन ओम शांति ओम में ऐसा बहुत कुछ था जो सांवरिया में नहीं था।
जानिए ओम शांति ओम क्यों हुई थी सुपरहिट और सांवरिया सुपरफ्लॉप -


Click it and Unblock the Notifications

