DHAMAKA: सलमान के साथ शाहरूख ने किया.. 'रंग दे तू मोहे गेरूआ..'
[गपशप] शाहरूख खान और सलमान खान की दोस्ती आजकल किसी दूसरे ही लेवर पर है। लेकिन हमें क्या.. उनके बाकी फैंस की तरह हमें भी इस दोस्ती पर नाज़ है। और हम चाहते हैं कि सालों साल यह दोस्ती इसी तरह चलती रहे।
हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स ने बिग बॉस के स्पेशल एपिसोड के लिए शूटिंग की है। दरअसल, शाहरूख अपनी फिल्म दिलवाले के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में दिखेंगे। इनके साथ काजोल भी होगी। लेकिन यहां हम न दिलवाले की बात कर रहे हैं, न काजोल। यहां बात हो रही है सिर्फ शाहरूख- सलमान की।
So SWEET! शाहरूख- सलमान की दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदल गई..
बिग बॉस प्रोमो शूट के दौरान शाहरूख- सलमान ने काफी मस्ती की। कभी इन दोनों ने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' गाने को याद किया तो कभी शाहरूख- सलमान गेरूआ पर डांस करते दिखे। जी हां, यहां आप देखेंगे कि सलमान कुछ देर के लिए शाहरूख की काजोल बने हैं। वही, एक तस्वीर में सलमान बाहें फलाए शाहरूख का पॉपुलर पोज करते भी दिख रहे हैं।
बता दें, बिग बॉस का स्पेशल एपिसोड 19-20 दिसंबर को आने वाला है। तो फिर देर किस बात की.. करिए इंतजार.. आपके टेलीविजन पर आते ही होंगे शाहरूख- सलमान।
यहां देखते हैं शाहरूख- सलमान की 'फैंडशिप वाली' तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


