शाहरूख को कैटरीना से ज्यादा अनुष्का में दिलचस्पी

यश चोपड़ा की बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान 13 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन शुरू हो गये हैं। इसी सिलसिले में फिल्म के लीड कलाकर सोमवार को प्रेस से मुखातिब हुए लेकिन जहां इस प्रेस मीट में शाहरूख, कैटरीना और अनुष्का ने फिल्म के पहलुओं पर चर्चा की वहीं दूसरी ओर इस मीट में एक खास बात भी देखने को मिली।

इस प्रेस मीट में किंग खान कैटरीना के बजाये अनुष्का के ज्यादा करीब दिखे। शाहरूख ने अनुष्का के बारे में कहा कि यह बहुत ही अच्छी और मेहनती लड़की है। यह सबसे बड़े प्यार और खुशी से मिलती है। यह बड़ी ही अच्छी तरह से अपनी लाइनस बोलती थीं। अनुष्का के साथ काम करने में मजा आया, इसके साथ रिटेक कम देने पडते हैं। यह बहुत खूबसूरत है और इसकी स्माइल मुझे बहुत ज्यादा पसंद है।

जबकि कैटरीना के बारे में किंग खान ने हिचकते हुए कहा कि कैटरीना को अपनी लाइनस को बोलने में काफी समय लगता है, हालांकि कैटरीना के बाल और नाक काफी अच्छी है। इसके बाद शाहरूख ने कैट के लिए कुछ नहीं कहा उनका पूरा ध्यान अनुष्का शर्मा के गुणगान करने में लगा था। इससे साबित होता है कि शाहरूख कैटरीना के कसीदे पढ़कर सलमान मियां से पंगा नहीं लेना चाहते हैं।

हालांकि इस प्रेस मीट में कैट ने शाहरूख को किस भी किया लेकिन फिर भी किंग खान, कैटरीना से दूर-दूर ही दिखायी दिये। आपको बता दें कि इस लवस्टोरी में पहली बार पर्दे पर शाहरूख और कैटरीना एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है और गीत गुलजार ने लिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X