प्रेस मीट में कैट ने शाहरूख को चूमा, देखें तस्वीरें
यश चोपड़ा की अंतिम और शाहरूख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान...13 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रहीहै। फिल्म की रिलीज के ठीक पहले फिल्म के निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का यूं दुनिया छोड़कर चले जाना पूरी फिल्मयूनिट के लिए सबसे बड़ा अघात है। लेकिन यश चोपड़ा की पत्नी पैम चोपड़ा ने कहा कि यह फिल्म उनके पति का आखिरी सपना थी इसलिए यह फिल्म अपने समय पर ही रिलीज होगी।
इसीलिए इसके प्रमोशन में फिल्म के हीरो-हिरोईन जुट गये हैं। इसलिए शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने फिल्म जब तक है जान के लिए प्रेस मीट की। जहां उन्होंने फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े सवालों का जवाब दिया। लेकिन इस दौरान एक बड़ी हैरत-अंगेज बात हुई। प्रेम मीट शुरू होने ही जा रही थी कि तभी कैटरीना ने शाहरूख खान के गालों पर किस कर दिया। जिसे देखकर हर कैमरामैन की नजर उस ओर चली गयी।
आपको बता दें कि इस लवस्टोरी में पहली बार पर्दे पर शाहरूख और कैटरीना एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है और गीत गुलजार ने लिखे हैं।
आईये तस्वीरों में दिखाते हैं किस तरह कैट ने शाहरूख को चूमा


Click it and Unblock the Notifications











