शाहिद की शादी की खुशी में शाहरुख ने रखी शानदार पार्टी.. लेकिन कैंसिल!
खबर है कि शाहरुख खान ने कल रात अपने घर पर शानदार की टीम यानी शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, विकास बहल और करन जौहर के लिए पार्टी रखी थी। लेकिन देर रात जमकर हो रही बारिश के चलते इस पार्टी को कैंसिल कर दिया गया।
वैसे ये खबर कितनी सच है ये तो खुश शाहरुख खान या शानदार टीम ही बता सकती है लेकिन हमारे सूत्रों के अनुसार ये पार्टी खासतौर पर शाहिद कपूर की शादी को सेलिब्रेट करने के लिए भी रखी गयी थी।
चूंकि शाहिद कपूर की शादी या रिसेप्शन में शाहरुख खान भी शामिल नहीं हुए थे तो ऐसी गॉसिप है कि शाहरुख खान शाहिद कपूर को स्पेशली इस मौके पर बधाई देना चाहते थे। इसी बहाने शाहरुख खान और करन जौहर का भी दोबारा से सामना हो जाता। लेकिन पार्टी के कैंसिल होने के पीछे मुख्य क्या वजह हो सकती है ये बताना मुश्किल है।
shaandaar shahrukh khan alia bhatt karan johar vikas bahl bollywood शानदार शाहरुख खान आलिया भट्ट शाहिद कपूर विकास बहल बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications


