फैंस का इंतजार खत्म, शाहरुख खान की अगली फिल्म फाइनल, अक्टूबर से शुरु करेंगे शूटिंग?
लंबे समय से चर्चा चल रही है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान फाइनल हो चुके हैं। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यही होगी शाहरुख की अगली फिल्म। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इसी साल अक्टूबर से शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी। उम्मीद कर सकते हैं कि एक लंबे इंतजार के बाद शाहरुख अपने फैंस को एक ब्लॉकबस्टर देंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इमिग्रेशन ड्रामा पर आधारित होगी। जो हलकी फुलकी इमोशनल भी होने जा रही है। फिल्म को राजकुमार के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है।

कोई दो राय नहीं कि राजकुमार हिरानी की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। खास बात है कि बतौर निर्देशक राजकुमार हिरानी की एक भी फिल्म आज तक फ्लॉप या ऐवरेज नहीं रही है। बल्कि हिट भी नहीं, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही है। ऐसे में शाहरुख खान और राजू हिरानी का एक साथ आना उत्साहित करता है।
सुशांत सिंह राजपूत के लिए भूमि पेडनेकर का बेहद इमोशनल नोट- फिल्म सेट की यादों को किया शेयर


Click it and Unblock the Notifications