सुशांत सिंह राजपूत के लिए भूमि पेडनेकर का बेहद इमोशनल नोट- फिल्म सेट की यादों को किया शेयर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके परिवार, दोस्त, फैंस, फिल्म इंडस्ट्री के लोग.. सभी बेहद भावुक हैं। टेलीविजन से लेकर फिल्मों में सुशांत ने नाम कमाया, सराहना पाई। करोंड़ो फैंस बनाए। लेकिन महज 34 वर्ष की आयु में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म इंडस्ट्री भी सुशांत के जाने से आहत है।
2019 में रिलीज हुई सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़ैया' में उनकी को-स्टार और दोस्त रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सुशांत के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। भूमि ने सुशांत के साथ बिताए गए पलों को शब्दों में पिरोया है, और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'सोनचिड़ैया' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखाया हो। लेकिन फिल्म में सुशांत, भूमि समेत सभी कलाकारों के अभिनय की बेहद तारीफ हुई थी। भूमि ने इस फिल्म को बेहद खास बताया है। उन्होंने लिखा कि सुशांत को किताबों, अंतरिक्ष और म्यूजिक से बहुत प्यार था, साथ ही वे कैसे इस प्यार को दूसरों के साथ बांटते भी थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











