दिलवाले ALERT: शाहरूख काजोल करने वाले हैं रोमांस की बारिश!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख काजोल के फैन्स बिल्कुल एलर्ट मोड पर आ जाइए। क्योंकि आपके लिए रोमांस की बारिश होने वाली है। सूरज हुआ मद्धम और जाती हूं मैं, देखकर अगर आप इन दोनों को देखते ही रह जाते हैं तो ज़रा सा इंतज़ार क्योंकि दोनों एक्टर्स ने वापस अपने रोमांस से दिलवाले को और भी स्पेशल बनाने की ठान ली है। और इसके लिए आइसलैंड में शूट होना है एक गाना। 12 दिन के इस शेड्यूल के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है और इसे सीक्रेट रखने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि ये सामने आ चुका है कि गाने को फराह खान ही कोरियोग्राफ करेंगी। शाहरूख खान ने फराह को सुझाव भी दे दिया है कि ये गाना सूरज हुआ मद्धम से ज़्यादा रोमांटिक होना चाहिए। देखिए शाहरूख खान और काजोल की ऑन स्क्रीन , ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री।


Click it and Unblock the Notifications



