तगड़ा Rumor: अब बाजीराव मस्तानी के कलेक्शन से परेशान हुए शाहरूख!
[गपशप] शाहरूख खान को कभी अपनी फिल्मों के लिए चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। जब बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर तय हुई तो सबको पता था कि बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले के आगे बाजीराव मस्तानी कहीं नहीं टिकेगी और ऐसा हुआ भी।
लेकिन बाजीराव मस्तानी ने धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर तेज़ रफ्तार पकड़ी है और वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर ली है। वहीं शाहरूख खान की दिलवाले को जहां अच्छी पब्लिसिटी नहीं मिल रही, तो बाजीराव मस्तानी के बारे में लोग बातें करना बंद ही नहीं कर पा रहे हैं और ये सब अब शाहरूख की चिंता का कारण बन चुका है।
[इन कारणों से दिलवाले है DO NOT WATCH]
शाहरूख खान ने हाल ही में कहा कि वो दुखी हैं कि दिलवाले उतने लोग नहीं देख पा रहे, जितनों को देखनी चाहिए और बाजीराव मस्तानी के साथ टक्कर में फैमिली का वीकेंड निकल गया है। वहीं बाजीराव मस्तानी के साथ सिंगल स्क्रीन की लड़ाई ने भी दिलवाले को नुकसान पहुंचाया।
[इसलिए बाजीराव मस्तानी है MUST WATCH]
खैर अब शाहरूख का मानना है कि चूंकि वो कोर्ट में बाजीराव मस्तानी के खिलाफ सिंगल स्क्रीन की लड़ाई जीत चुके हैं तो कोई दिक्कत नहीं। अब उनकी फिल्म ज़्यादा लोगों तक पहुंच पाएगी।
जानिए दिलवाले और बाजीराव की टक्कर का हाल -


Click it and Unblock the Notifications


