ALERT: रोहित शेट्टी की धमाकेदार फिल्म.. एक साथ आएंगे दो सुपरस्टार!
[गपशप] यह तो सभी फैंस को पता है कि रोहित शेट्टी एक ऐसे निर्देशक हैं, जो शाहरूख खान और अजय देवगन दोनों के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलते हैं। हाल के रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'गोलमाल 4' में दोनों एक्टर्स काम करने वाले हैं।
हालांकि शाहरूख खान फिल्म प्रोड्यूस करेंगे या कोई किरदार भी निभाएंगे, यह अभी तक फाइनल है। अफवाहों में है कि शाहरूख और रोहित शेट्टी मिलकर गोलमाल 4 को प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, गोलमाल की हर सीरिज की तरह फिल्म में अजय देवगन का होना तो लाज़िमी है।
हम्मम.. यदि ऐसा हो जाता है तो उम्मीद है फैंस के लिए एक बड़ी फिल्म तैयार होने वाली है। आखिर शाहरूख और अजय, दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।


Click it and Unblock the Notifications















