..................... Shahrukh Kajol are irreplacable but still these jodis can try their luck - Hindi Filmibeat

DDLJ स्पेशल :राज-सिमरन...थोड़ा मुश्किल है पर कोशिश कर सकती हैं ये 5 जोड़ियां

वैसे तो शाहरूख और काजोल की केमिस्ट्री कोई दोबारा नहीं बना सकता। उनकी जोड़ी का न कोई मेल है ना ही कोई ऐसा जादू परदे पर बिखेर सकता है। लेकिन फिर भी रीमेक के इस दौर में अगर हम ऐसा सोचें कि कभी आदित्य चोपड़ा के मन में DDLJ बनाने का विचार आए तो ज़रा सोचिए कि क्या कोई शाहरूख और काजोल के जादू को परदे पर वापस बिखेर सकता है। नहीं ना। शाहरूख और काजोल का रिप्लेसमेंट शायद ही कभी कोई कर पाए लेकिन फिर भी मन को मार के ही सही हमने ढूंढने की कोशिश की शाहरूख काजोल....नहीं...चलिए राज सिमरन का रिप्लेसमेंट। और हमें ध्यान आईं ये जोड़ियां जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को लुभाया ज़रूर है या जिन्हें अगर साथ में रख दिया जाए तो शायद कुछ हो जाए।

रणबीर - दीपिका
रणबीर दीपिका साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उनका रोमांस भी आपको बांधता ज़रूर है। चाहे ये जवानी है दीवानी का सुबहानअल्लाह हो या फिर बचना ऐ हसीनों का खुदा जाने। उन्होंने अपनी केमिस्ट्री प्रूव की हो...बस थोड़ी मेहनत और ये बन सकते हैं आज के राज सिमरन

आलिया - वरूण
आलिया वरूण के मैं तैनु समझावां ने साबित किया कि हम्पटी की दुल्हनिया तो बस आलिया ही बन सकती थीं। वैसे भी उनकी नोंकझोंक देखना दर्शकों को पसंद आया और उनकी मासूमियत भी। तो इन्हें भी मिल सकता है राज सिमरन का टैग।

श्रद्धा - आदित्य
श्रद्धा और आदित्य की केमिस्ट्री के सब दीवाने हैं। आशिकी दो में उन्होंने साबित कर दिया कि उनके अंदर शाहरूख काजोल वाले सारे फैक्टर्स हैं। श्रद्धा जितनी भोली परदे पर लगती हैं, उनकी मासूमियत उनके रोमांस में चार चांद लगा देती है।

अर्जुन - श्रद्धा
हालांकि इन्हें किसी ने साथ नहीं देखा पर अगर ये दोनों साथ आएं तो। अर्जुन का टू स्टेट्स अवतार वैसे भी दर्शकों को इशकज़ादे से ज़्यादा पसंद आया। तो अर्जुन के सॉफ्टी अंदाज़ और श्रद्धा की क्यूट केमिस्ट्री पर थोड़ा काम किया जाए तो बात बन सकती है।

सुशांत - आलिया
सुशांत बॉलीवुड के अगले चार्मिंग हीरो हैं, इसमें कोई शक नहीं है। ऐसे में अगर उन्हें और आलिया को बॉन्ड कराया जाए तो अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वैसे भी सुशांत के चार कदम दर्शकों को अपनी गिरफ्त में ले चुके हैं।
तो देखा जाए तो इन जोड़ियों में पोटेंशियल तो है पर राज सिमरन बनने इतना आसान भी नहीं है। पर हम इन्हें मिनी राज सिमरन कह लेते हैं...बड़ी बड़ी फिल्मों में ऐसी छोटी छोटी जोड़ियां बनती रहती हैं सेनोरिटा!

इंडस्ट्री को क्यों नहीं मिल सकता दूसरा शाहरूख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X