'बदमाश कंपनी' जीतेगी लोगों का दिल ?

Sahid-anushka
फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में लोगों को छलने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म 'बदमाश कंपनी' में एक बार फिर लोगों को छलते दिखेंगे।

यशराज फिल्म्स ने इसका निर्माण और वितरण किया है। यह परमीत सेठी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। अनुष्का शर्मा शाहिद की सह-अभिनेत्री हैं जबकि हास्य कलाकार वीर दास और रियलिटी शो कलाकार चांग ने भी इसमें अभिनय किया है।

पढ़े : शाहिद-अनुष्का में तकरार

फिल्म के संबंध में बताते हुए शाहिद ने कहा, ' इसमें बहुत रोचक किरदार हैं, एकदम नए संवाद हैं, इसमें ठगी और छल के जो दृश्य हैं उस तरह के दृश्य पहले किसी भी फिल्म में नहीं देखे गए हैं लेकिन फिर भी इसे समझना बहुत आसान है। यह बिल्कुल भी जटिल नहीं है। यह बहुत मजेदार फिल्म है और ऐसा कोई कारण नहीं था जिसके लिए मैं इसमें अभिनय से इंकार करता।'

नब्बे के दशक के बॉम्बे पर आधारित 'बदमाश कंपनी' एक साथ व्यापार की शुरुआत करने वाले चार युवाओं की कहानी है। चारों को व्यापार में सफलता मिलती है और वे सफलता के नायाब तरीके खोज लेते हैं।

चारों महसूस करते हैं कि व्यापार में सफलता के लिए पैसे की ज्यादा जरूरत नहीं होती है लेकिन इसके लिए एक बड़ी समझ या विचार होना आवश्यक है।

देखें : प्रिंस की अरूणा को

शाहिद कहते हैं, 'हमने फिल्म में किरदारों का रूप और उनकी जीवन शैली तय करने में काफी समय लिया। हम 90 के दशक को सही ढंग से पेश करना चाहते थे लेकिन यह भी चाहते थे कि कुछ भी उबाऊ न लगे।' फिल्म के गीत पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X