शाहिद-अनुष्का में तकरार

सीधी -सादी, भोली-भाली तानी तो आपको याद ही होगी। जी हां आपने सही समझा मैं ' रब ने बना दी जोड़ी ' की तानी यानी 'अनुष्का शर्मा' की बात कर रहे हैं। जिनकी शोख चंचल अदाओं ने न जाने कितने लोगों की नींद चुरा ली थी । वो ही तानी अब आपको बड़े ही हॉट अंदाज में फिल्म 'बदमाश' में बदमाशी करती नजर आयेंगी । जीं हां दोस्तों फिल्म 'बदमाश' में बताया जा रहा है कि मैडम को रोल बड़ा ही बिंदास और ग्लैमरस हैं और इस फिल्म में उनके को- स्टार जवां दिलों की धड़कन 'शाहिद कपूर' हैं जो अपनी बेबाकी के लिए पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। लेकिन शायद हमारी 'अनुष्का बेबी' को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया जिसके चलते दोनों ही कलाकारों को बीच अनबन हो गई है।

देखें:'टि्वटर' बहुत बोरिंग है :रणबीर

खबर है कि 'शाहिद मियां 'ने 'अनुष्का 'के इस हॉट लुक को देखकर तारीफ कर डाली कि फिल्म 'बदमाश' में जैसी अनुष्का है वैसी ही वो' रीयल' लाइफ में भी है। वो अपनी वास्तविक जिंदगी में भी बड़ी ही सेक्सी और ग्लैमरस है । वो बिल्कुल भी वैसी नहीं है जैसी की 'रब ने बना दी जोड़ी ' में दिखायी गई थी। बस 'शाहिद 'जी का इतना कहना था कि पंजाबी कुड़ी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और इस सुंदर बाला ने 'शाहिद' के ऊपर हमला बोल दिया । खबर ये भी है कि दोनों अदाकारों के बीच बातचीत बंद है।

देखें: समीरा का नया रूप

अब 'शाहिद मियां' को काटो तो खून नहीं, बेचारे को क्या पता था कि उनको तारीफ करना इतना भारी पड़ेगा। सुना है बेचारे आजकल काफी मशक्कत कर रहे हैं 'अनुष्का 'को मनाने के लिए। ठीक है' शाहिद मियां' लगे रहो हम भी समझते है जब कोई सुंदर साथी नाराज होता है तो दिल पर क्या बीतती है। और 'अनुष्का मैम' आप भी मान जाइये। ये सोच कर ही 'शाहिद 'को माफ कर दीजिये कि ये उनकी पहली गलती है। वैसे भी दिलजलों को ज्यादा जलाना नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X