..................... Shahid, the only person Priyanka Chopra thought of during raid | छापा पड़ते ही प्रियंका को शाहिद याद आए - Hindi Filmibeat

छापा पड़ते ही प्रियंका को शाहिद याद आए

By Neha Nautiyal

Shahid Kapoor, Priyanka Chopra
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मुम्बई के वर्सोवा इलाके में स्थित घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ने के समय प्रियंका को सबसे पहले शाहिद कपूर का ख्याल आया था। छापा पड़ने के समय शाहिद प्रियंका के घर के पास ही मौजूद थे इसलिए प्रियंका ने उन्हें फोन किया और शाहिद तुरंत उनके घर पहुंच गए।

प्रियंका के घर से बरामद शाहिद?
सोमवार रात को एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका ने कहा, "मेरे साथ मेरी मां रहती हैं लेकिन वह उस समय घर में नहीं थीं। शाहिद मेरे घर से केवल तीन मिनट की दूरी पर मौजूद थे इसलिए मैंने उन्हें फोन किया। ऐसे समय में शाहिद ही ऐसे व्यक्ति हैं जिनके बारे में मैं सोच सकती थी।"

छापे में बरामद हुए छह करोड़ रुपये के संबंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरे चार्टड एकाउंटेंट और मेरे प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि निराधार खबरों को वास्तविक खबर की तरह दिखाया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X