एके Vs एसके में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का केमियो!
शाहिद कपूर की शादी के बाद से ही ये खबरें आ रही हैं कि जल्द ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि अभी तक ऐसी कोई पक्की खबर नहीं आई है कि मीरा राजपूत फिल्मो में आ रही हैं।
पिछले कुछ समय से मीरा राजपूत लगातार शाहिद कपूर के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं जिसे लेकर ये खबरें उड़नी शुरु हुई हैं कि किसी फिल्म के लिए मीरा इतनी मेहनत कर रही हैं।

हाल ही में ऐसी खबर आई है कि मीरा राजपूत शाहिद कपूर की अगली फिल्म एके Vs एसके में केमियो किरदार निभाएंगी। शाहिद कपूर का नाम हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर के रुप में सामने आया है।
फिल्हाल शाहिद कपूर अपनी फिल्म शानदार के प्रमोशन में व्यस्त हैं उसके बाद उड़ता पंजाब पर उनका पूरा ध्यान जाएगा और फिर शुरु होगी एके Vs एसके की शूटिंग।
तो देखते हैं मीरा राजपूत क्या वाकई में शाहिद कपूर के साथ फिल्म में नज़र आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
