पोनीटेल नहीं, ये है शाहिद कपूर उड़ता पंजाब लुक
[गपशप] अभी तो शाहिद कपूर शादी की खुशी में फूले नहीं समा रहे थे कि उनका सेलिब्रिटी स्टेटस उन पर भारी पड़ गया। इसकी वजह से शाहिद कपूर को लगभग 2 घंटे एक सैलून में बिताने पड़े। सूत्रों की मानें तो शाहिद सबसे अपना उड़ता पंजाब लुक छिपा रहे हैं और उनका पोनीटेल लुक उड़ता पंजाब लुक है ही नहीं।
शाहिद अपना उड़ता पंजाब लुक लेने एक सैलून में हेयर कट कराने गए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने सैलून के बाहर निकलना चाहा, तो देखा कि बहुत सारे कैमरामैन उनके नए लुक की फोटो खींचने के लिए तैयार खड़े हैं। शाहिद नहीं चाहते थे कि उनका नया लुक अभी सबके सामने जाहिर हो। इसलिए शाहिद सैलून से बाहर आने की बजाए फिर अंदर चले गए।
Unseen PICS: शाहिद कपूर की मंगेतर मीरा...टॉम क्रूज के साथ..
बाद में दो घंटे सैलून में ही बैठने के बाद शाहिद कपूर बाहर आए और वो हमेशा की तरह हुड से अपना सर ढंके नज़र आए। अब शाहिद का लुक कितना खास है ये कभी ना कभी तो लीक होगा ही!
शाहिद की शादी पर ये है करीना का REACTION!


Click it and Unblock the Notifications

