सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे पर शाहिद ने दिया सरप्राइज रोमांटिक गिफ्ट
इसलिए शाहिद ने सोनाक्षी का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, वो उनके घर पार्टी खत्म होने के बाद पहुंचे और सोनाक्षी को लेटनाइट लांग ड्राईव पर ले गये। मीडिया और लोगों से बचने के लिए शाहिद ने सोनाक्षी संग समय बिताने के लिए देर रात का वक्त चुना।
और इस वक्त को दोनों ने क्वालिटी के साथ बिताया। वैसे तो दोनों ही एक-दूसरे को अपना जिगरी दोस्त भी नहीं बताते हैं बस कहते फिरते हैं कि दोनों की बस एक जान-पहचान है लेकिन जहां केवल जान-पहचान होती है वहां कोई देर रात तक लांग ड्राईव तो नहीं करता है। फिलहाल गॉसिप का बाजार गर्म है लोग जमकर सोनाक्षी-शाहिद के रोमांस की खबरों का स्वाद ले रहे हैं।
गौरतलब है कि जबसे सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के साथ प्रभु देवा की आर. राजकुमार फिल्म की है तब से ही दोनों के रोमांस की खबरें परवान चढ़ रही हैं। हालांकि दोनों को कई बार रेस्टोंरेट और पार्टी में अकेले क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका कहने से बचते फिर रहे हैं।
देखते हैं कि अगर दोनों में वाकई कुछ पक रहा है तो वो कितने दिनों तक लोगों से बचा रहेगा?


Click it and Unblock the Notifications
