शाहिद कपूर की शादी से दूर-दूर रहीं विद्या-करीना..नो एक्स!
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी दिल्ली में हुई बहुत ही सिंपल तरीके से। लेकिन शादी के रिसेप्शन को बहुत ही धूमधाम के साथ मुंबई के पलेडियम होटल में मनाया गया। बॉलिवुड के कई दिग्गज भी इस जश्न में शामिल हुए लेकिन शाहिद के फैंस जिस सितारे का इस जश्न में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे वो जमीं पर ना उतरा।
हम बात कर रहे हैं पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की जिन्होंने मीडिया से अपने इंटरेक्शन के दौरान तो बहुत जोर शोर से कहा था कि अगर उन्हें शाहिद की शादी का निमंत्रण मिलेगा तो वो जरुर शादी में शामिल होंगी। शाहिद ने तो उन्हें इनवाइट किया लेकिन करीना ही शामिल नहीं हुईं।
इसके अलावा किस्मत कनेक्शन फिल्म के दौरान विद्या बालन के साथ शाहिद का जो कनेक्शन हुआ था वो भी इस शादी में जुड़ता ना दिखा। हालांकि विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर जरुर इस रिसेप्शन का हिस्सा बने।
खैर अब करीना और विद्या ने सोचा जाएगे तो सुर्खियां बनेंगी, लेकिन अब नहीं गयीं तो गॉसिप। फिल्मी दुनिया की यही तो खासियत है आप कुछ करें तो खबरें बन जाती है और ना करें तो गॉसिप में जगह मिल जाती है।


Click it and Unblock the Notifications















