शाहिद कपूर और 'रंग दे बसंती' डायरेक्टर लाएंगे महाभारत की कहानी, तगड़ी डिटेल्स!
शाहिद कपूर ने आखिरी बार बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका मचाया था उसकी गूंज आज भी सुनी जा सकती है। जी हां, कबीर सिंह उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें वह नजर आए थे। कबीर सिंह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी फिल्म का हिंदी रीमेक था, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने भूचाल ला दिया था। अब शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी के चलते बिजी चल रहे हैं।
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें सामने आई है कि शाहिद कपूर राकेश ओम प्रकाश की महाभारत से जुड़ी फिल्म में नजर आ सकते हैं। मीडिया गॉसिप्स की मानें तो इस महाकाव्य के कर्ण पात्र पर ये फिल्म बनेगी जिसमें शाहिद कपूर इस किरदार को निभाते नजर आएंगे। हालांकि इस तरह की खबरों का फिलहाल कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है न ही कोई जानकारी सामने आई है।
यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि फिल्म एक आधुनिक समकालीन विषय पर होगी या फिर पौराणिक कथा को ही दर्शाया जाएगा। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट का दावा है कि यह फिल्म कर्ण पर आधारित होगी जिसमें शाहिद कपूर इस किरदार को निभाते नजर आ सकते हैं। भाग मिल्खा भाग और रंग दे बसंती जैसी फिल्म बनाने वाले राकेश ओमप्रकाश मेहरा हमेशा से कर्ण पर आधारित एक प्रोजेक्ट बनाना चाहते थे और अब वह अपने लंबे समय के सपने को साकार करने जा रहे हैं।

कबीर सिंह
68 करोड़ बजट में बनी कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

जर्सी
तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक जर्सी है। जिसकी शूटिंग में शाहिद कपूर बिजी है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो कि इस साल रिलीज हो सकती है।

फर्जी
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में फर्जी फिल्म भी है। इस फिल्म थ्रिलर है जिसे कृति सेनन व नवाजुद्दीन सिद्दिकी होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
प्रभास की फिल्म सालार का हुआ मुहूर्त पूजा, KGF फेम यश के साथ फोटो वायरल


Click it and Unblock the Notifications