प्रभास की फिल्म सालार का हुआ मुहूर्त पूजा, KGF फेम यश के साथ फोटो वायरल
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म सालार के लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को सालार फिल्म का शुभ मुहूर्त पूजा हैदराबाद में रखी गई। खास बात ये रही कि प्रभास के अलावा यहां केजीएफ स्टार यश भी नजर आए। एक ही फ्रेम में दो सुपरस्टार को एक साथ देख फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खासा वायरल हुईं।

पूजा सेरेमनी के साथ ही प्रभास का सालार फिल्म से पहला लुक भी सामने आया। जिसमें वह काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम को भी एक नेगेटिव रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है। हालांकि अभी तक स्टारकास्ट का रिवील नहीं किया गया है।
सालार फिल्म की पूजा सेरेमनी ममें और भी कई दिग्गज नजर आए। इतना ही नहीं केजीएफ 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील भी नजर आए। बाहुबली फेम प्रभास सलार फिल्म में लीड रोल में हैं। यहां यश अपने दोस्त प्रभास को शुभकामनाएं देने नजर आए।
अपने बयान में प्रभास ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं इस फिल्म को लेकर। आज फिल्म को लेकर पूजा हुई। बता दें सलार एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे प्रशांत नील ही डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास अपने करियर में सबसे ज्यादा पावरफुल रोल इस फिल्म में करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications