..................... Shahid Kapoor-Mira Rajput's Wedding Prepond - Hindi Filmibeat

Oooo..तो इसलिए शाहिद और मीरा की शादी होगी समय से पहले!

[गपशप] शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी इन दिनों इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड फैंस के लिए भी हॉट न्यूज है। बता दें, शाहिद दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ इस साल विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

बहरहाल, पहले जहां खबर थी कि इनकी शादी इस साल दिसंबर में होने वाली है। वहीं अब सूत्रों की मानें तो शाहिद और मीरा 6 महीने पहले यानि की जून में शादी करने वाले हैं।

जी हां, हम जानते हैं कि इस खबर से लाखों लड़कियों के दिल टूट जाएंगे, लेकिन खबर है कि शाहिद की शादी Prepond हो गई है। इसके पीछे का कारण पक्का तो पता नहीं, लेकिन बताया जा रहा है कि शाहिद की दो फिल्में उड़ता पंजाब और शानदार इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, शाहिद उस वक्त प्रमोशनल इवेंट्स में बिजी रहेंगे।

PICS: 'उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक

तो फिर, हम मान सकते हैं कि शादी की डेट पहले होने की वजह शाहिद की फिल्में हो सकती हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद ने अपने निर्देशकों से जून में फ्री होने की बात भी कर ली है।

वहीं, दूसरी ओर यह भी है कि मीरा की फैमिली को बॉलीवुड चमक-धमक और मीडिया की आदत नहीं हैं, जिस वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। शादी की बात जबसे निकली है मीडिया मीरा से जुड़ी हर बात जानने को उत्सुक है। लिहाजा, दोनों फैमिली इस शादी को जल्दी से जल्दी निपटाना चाहती है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X