....तो करीना से दूर, यहां जाकर शादी करेंगे शाहिद कपूर!
[गपशप] शाहिद कपूर की शादी की खबर जब से मीडिया में आई है। लोग उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी को लेकर उत्साहित रहते हैं। दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शाहिद की शादी आजकल फिल्म इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड फैंस के लिए भी हॉट टॉपिक बनी हुई है।
बहरहाल, इसीलिए हम उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि शाहिद 10 जून को शादी करने वाले हैं। अब वह जून में शादी करेंगे या दिसंबर इस बात की पुष्टि तो नहीं हो पाई है। लेकिन आपको बता दें, लाखों दिलों की धड़कन शाहिद देश में नहीं, बल्कि सात समुंदर पार जाकर विवाह रचाएंगे।
Unseen PICS: शाहिद कपूर की मंगेतर मीरा...टॉम क्रूज के साथ..
एक अंग्रेजी बेवसाइट पर छपी खबर के अनुसार, शाहिद कपूर सात समंदर पार जाकर खूबसूरत बाली आईलैंड पर मीरा राजपूत के साथ शादी करने वाले हैं। हम्मम.... इस खबर से कोई खुश हो या न हो, उम्मीद है करीना कपूर तो जरूर खुश होंगी। क्योंकि आखिर पहला प्यार तो पहला प्यार होता है..
कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
खबर के मुताबिक शाहिद और मीरा के परिवारों के बीच शादी के डेस्टिनेशन को लेकर बात चल रही है और माना जा रहा कि दोनों परिवार बाली के लिए राजी हो सकते हैं। दोनों ही परिवार चाहते हैं कि शादी मीडिया की नज़रों से दूर और सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की ही मौजूदगी में हो।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और चटपटी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

