PIC: अपनी मंगेतर मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर.. सुपरक्यूट..
[गपशप] शाहिद कपूर आजकल अपनी फिल्मों को लेकर कम अपनी शादी को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत के साथ जल्द ही शाहिद सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि मीरा से जुड़ी कई बात हम आपको बता चुके हैं, लेकिन यहां हम पहली बार लेकर आए हैं शाहिद और मीरा की तस्वीर..साथ साथ।
फैंस ने मीरा और शाहिद की अलग अलग तस्वीर तो कई देखी हैं, लेकिन अब बारी है एक साथ दिखने की। यहां आप एक ही फ्रेम में शाहिद- मीरा को देख सकते हैं। अब शाहिद अपनी शादी की डेट तो शेयर नहीं कर रहे हैं, लिहाजा उनकी यह तस्वीर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
PICS: शाहिद कपूर- मीरा की एक छोटी सी लव-स्टोरी..10 दिलचस्प बातें
खबरों की मानें तो पहले इनकी शादी दिसंबर में होनी थी, लेकिन अब शादी की डेट प्रिपोंड हो गई है और इस जून में होने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल तो शाहिद अपनी फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Unseen PICS: शाहिद कपूर की मंगेतर मीरा...टॉम क्रूज के साथ..
बहरहाल, हम तो शाहिद और मीरा को साथ देखकर ही बहुत खुश हैं। तो आप भी इनकी जोड़ी को यहां साथ देख सकते हैं और हम आपके लिए शादी से जुड़ी और खबरें लाते रहेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

