तगड़ा Rumor: इस सुपरहिट सीक्वल अक्षय OUT, कैटरीना-शाहिद....फाइनल!
[गपशप] काफी दिनों से गपशप गली में चर्चा थी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म आंखें के सीक्वल को लेकर। विपुल शाह की आंखें ने फैन्स को काफी इंटरनटेन किया था और ये फिल्म शानदार थी। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की ट्यूनिंग भी ज़बर्दस्त थी। और इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा भी शुरू हो गई थी।
[अक्षय Vs सलमान और दो ब्लॉकबस्टर रीमेक]
अनीस बज़्मी ने वेलकम बैक के दौरान बताया था कि आंखें सीक्वल पर काम चल रहा है। लेकिन अभी तक फिल्म के लिए कोई चेहरा फाइनल नहीं हुआ। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का लीड पेयर मिल चुका है।
आंखें के सीक्वल के लिए शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ को फाइनल करने की बात हो चुकी है। इसके अलावा फिल्मे में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में होंगे।
[कंगना - शाहिद - सैफ की MISTAKE!]
फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी जल्दी ही हो जाएगी। अनीस बज़्मी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के बिना आंखे नहीं बन सकती। इसके अलावा भी 3 एक्टर्स को साइन किया गया है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 15 - 20 दिन के अंदर हो जाएगी।
[स्टारडस्ट AWARDS: अजय - अक्षय के बिना कैसा 2015, देखें लिस्ट!]
आंखें 3 अंधों की कहानी थी जो सुष्मिता सेन की ट्रेनिंग में एक बैंक लूटते हैं और उन्हें मजबूर करते हैं अमिताभ बच्चन। अब देखना है कि फिल्म का सीक्वल कैसा होगा। वैसे बॉलीवुड के ये 10 आने वाले सीक्वल तहलका मचाने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications


