गुड़गांव के होटल में साथ-साथ रूके करीना-शाहिद!

कभी दो जिस्म और एक जान कहलाने वाले करीना-शाहिद आज एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वक्त है कि उन्हें कहीं ना कहीं टकराने पर मजबूर कर देता है। ऐसी ही स्थिति पिछले दिनों गुड़गांव में एक होटल में देखी गयी। दर असल दोनों ही सितारों की फिल्में प्रदर्शित होने वाली है। जहां करीना इन दिनों घूम-घूम कर फिल्म बॉडीगार्ड का प्रमोशन कर रही हैं वहीं शाहिद कपूर भी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म मौसम के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

इसलिए ही दोनों सितारें दिल्ली पहुंचे, लेकिन दोनों ही सितारों को रूकने के लिए गुंड़गांव का ही होटल मिला। अब होटल वालों की तो जान पर बन आयीं क्योंकि ब्रेक-अप के बाद शाहिद-करीना जब भी सामने आये हैं तो बवाल ही हुआ है और नुकसान या तो होटल वालों को उठाना पड़ा है या तो आयोजकों को।

इसलिए गुड़गांव के होटल वालों ने अपना दिमाग चलाया और दोनों ही लोगों को अलग-अलग प्लोर पर कमरे दे दिया जिससे कि दोनों ही सितारों का आते-जाते भी आमना-सामना नहीं हो पाया। खैर इस बार तो होटलवालों ने अपना दिमाग चलाकर एक बड़ा नुकसान बचा लिया लेकिन ये कब तक होगा क्योंकि कहीं ना कहीं तो ये दोनों आमने-सामने होंगे ही। आपको बता दें कि शाहिद-सोनम की मौसम 16 सितंबर को और करीना-सलमान की बॉडीगार्ड 31 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X