मौसम के चलते सोनम की बात माननी पड़ी शाहिद को!

तो शाहिद के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। ना तो करीना और ना ही प्रियंका ने शाहिद के लुक को बदलवाने में कामयाब हुई लेकिन उनकी नयी-नयी दोस्त सोनम कपूर ने शाहिद के लुक को एकदम से चेंज कर दिया। सोनम ने हॉट शाहिद को स्पाइसी शाहिद में चेंज करवा दिया। सोनम ने शाहिद को तत्काल प्रभाव से डिजाइनर साशा को ज्वाइंन करने के लिए कहा ताकि शाहिद कुछ अलग सोच सके।
बस शाहिद मियां को ये करना पड़ा। आखिर सोनम के साथ वो मौसम फिल्म जो कर रहे हैं। अब ये तो शाहिद ही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं कि एक तो ये कि सोनम को गुस्सा करा कर वो अपनी फिल्म का कबाड़ा नहीं करना चाहते या फिर वाकई में सोनम उनकी बहुत अच्छी दोस्त बन गयी है, जिसके चलते शाहिद उनका दिल नहीं तोड़ना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications