OUCH:कंगना के एक तीर से शाहिद ने करीना, प्रियंका को बनाया शिकार!
शाहिद कपूर जितने भोले दिखते हैं उतने वो है नहीं और ये बात वो गाहे बगाहे साबित कर ही देते हैं। अब उनका और इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों के बीच रिश्ता भी हमेशा ही कुछ ऐसा रहा है कि क्या किया जाए। गलती उनकी होती है या हीरोइन की ये तो नहीं पता पर हमेशा शाहिद लाइमलाइट में आ जाते हैं।
इस बार भी शाहिद ने जो किया है वो जानबूझकर है या बस कंगना के लिए उनकी दीवानगी है ये तो नहीं पता लेकिन उनके इस एक तीर से इंडस्ट्री की तीन टॉप एक्ट्रेस जलभुन कर खाक ज़रूर हो गई होंगी।
दरअसल, शाहिद कपूर, कंगना रनौत की क्वीन देखकर उनके कायल हो गए हैं और उनका मानना है कि इंडस्ट्री में पिछले 10 साल में ऐसी कोई हीरोइन नहीं आई है जिसने इतना बेहतरीन काम किया हो। अब इसका मतलब तो यही हुआ कि शाहिद को ना करीना की हीरोइन,चमेली, जब वी मेट पसंद आई। ना ही शाहिद को प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम और बर्फी में इतना दम लगा। कंगना के आगे प्रियंका की बर्फी भी फीकी ही रही।
ALSO SEE: बॉलीवुड के top 10 रेल रोमांस
अब इसे कहते हैं एक तीर से पता नहीं कितने निशाने लगा लेना। अब शाहिद के इस 'क्वीन' तीर से कोई घायल हुआ या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन प्रियंका आजकल अवार्ड्स को लेकर काफी ट्वीट कर रही हैं।
ALSO READ: 10 कारण जो बना गए हैदर को 'पीपल्स चॉइस'


Click it and Unblock the Notifications
