वाह.. शादी से पहले ही शाहिद की मंगेतर मीरा को मिल रहे हैं ऑफर!
[गपशप] अभी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की डेट भी फाइनल पता नहीं चली है और मीरा के लिए ऑफर आने शुरू हो गए। भई..इसे कहते हैं स्टार इफेक्ट। खैर, बता दें, मीरा को किसी फिल्म या शो के लिए ऑफर नहीं दिया जा रहा है, बल्कि मामला ब्राण्ड एंडोर्समेंट का है।
खबरों की मानें तो कई ब्राण्ड्स शाहिद के पास ऑफर लेकर आ रहे हैं कि वे अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ उनके ब्राण्ड एंडोर्स करें। बता दें, शाहिद कई ब्राण्ड्स के साथ जुड़े हुए हैं। लिहाजा इनकी टीम से लगातार शाहिद- मीरा को साथ लाने की बात की जा रही है।
इनमें मैटरीमोनियल साइट्स, पेंट्स कंपनी, होम डिकोर और फर्नीचर जैसे ब्राण्ड्स हैं, जिन्होंने शाहिद- मीरा को साथ लाने की बात सोची है। बहरहाल, हमें नहीं लगता शाहिद इसके लिए फिलहाल राजी होने वाले हैं। जब उन्होंने अपनी शादी की डेट अभी तक गुप्त कर रखी है, तो मीरा के साथ टीवी पर दिखना का नामुमकिन है।
PICS: शाहिद कपूर- मीरा की एक छोटी सी लव-स्टोरी..10 दिलचस्प बातें
बता दें, कुछ समय पहले तक अफवाह थी कि शाहिद- मीरा की शादी 10 जून को होने वाली है। लेकिन शाहिद ने इससे इंकार कर दिया। और अब फिर कहीं से उड़ती खबर ने जोर पकड़ी है कि 10 जून नहीं बल्कि शाहिद की शादी 10 जुलाई होने वाली है।
हम्मम.. खैर पता नहीं शाहिद अपनी शादी से जुड़ी जानकारी कब तक छिपाएंगे..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




