शानदार आलिया और करीना को कंपेयर करने बैठे शाहिद कपूर!
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर देख लोग काफी इंप्रेस हैं। शाहिद और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री फैंस को काफी भा रही है। कहना गलत ना होगा कि लोगों को शाहिद के साथ आलिया को देख याद आ गयीं करीना कपूर।
ट्रेलर के दौरान शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने मीडिया के साथ काफी बातें की और स्टेज पर मस्ती की। शाहिद आलिया की कई बार टांग खीचते भी दिखे। लेकिन जब सवाल आया कि आलिया भट्ट और करीना कपूर दोनों के बीच क्या समानता शाहिद को दिखी तो इसपर शाहिद ने आलिया की काफी तारीफ की।
शाहिद ने कहा- आलिया के लिए ये बहुत गर्व की बात होनी चाहिए कि उन्हें करीना कपूर के साथ कंपेयर किया जा रहा है। करीना कपूर एक स्टैबलिश और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। जहां तक बात है आलिया भट्ट तो आलिया एक ओरिजनल एक्ट्रेस हैं। दोनों को कंपेयर नहीं किया जा सकता। दोनों की अपनी एक अलग जर्नी है।
तो कुल मिलाकर शाहिद कपूर ने तो ये बात साफ कर दी कि करीना कपूर और आलिया का कोई कंपेरिजन नही। लेकिन ये तो सच है कि शाहिद और करीना की कैमिस्ट्री के बाद अब शाहिद और आलिया की जोड़ी जब वी मेट की याद जरुर दिला रही है।


Click it and Unblock the Notifications


