KHAN की बेटी + कपूर का भाई.. यानि की परफेक्ट डेब्यू!
[गपशप] शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान.. जी हां, कुछ दिनों पहले तक जिनकी कोई खबर नहीं थी, आज खबरों की मानें तो बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अफवाहों ने जोर पकड़ा है कि इन दोनों जाने माने युवा चेहरों से एक फिल्म के लिए बात चल रही है। और वह फिल्म किसी और की नहीं, बल्कि करण जौहर की होगी। जी हां, फिल्म के निर्देशन का तो पता नहीं, लेकिन करण फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं।
BREAKING: सनी लियोन की होगी शादी.. नाचेंगे रणबीर- अनुष्का!
बॉलीवुड लाइफ से जुड़े एक सूत्र ने खबर लाई है कि करण जौहर के बैनर तले ईशान और सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बचा है। लेकिन उम्मीद है बॉलीवुड प्रेमी इस खबर से बहुत खुश हुए होंगे।
वहीं, यदि यह खबर सच हुई तो ईशान और सारा के लिए भी काफी बड़ी बात है। आखिर करण जौहर की फिल्मों से डेब्यू करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता.. है या नही..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

