VIDEO: ये किसे KISS कर रहे हैं शाहरूख खान.. वायरल हो गया वीडियो!
[गपशप] मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने आखिरकार ट्विटर पर डेब्यू कर लिया है। और क्या धमाकेदार डेब्यू है.. जी हां, अपने डेब्यू को शानदार बनाने के लिए शोएब अख्तर ने अपने दोस्त शाहरूख खान के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की।
हालांकि शोएब ने यह वीडियो तुरंत ही डिलीट भी कर दिया। लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि सोशल मीडिया पर खबरें किस तेजी के साथ दौड़ती हैं। इस वीडियो में शोएब के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान दिख रहे हैं और इतना ही नहीं, बल्कि वीडियो के अंत में शाहरूख शोएब के गालों पर Kiss भी कर रहे हैं।
DHAMAKA: 2016 में शाहरूख खान का बिल्कुल अलग अवतार!
बस फिर क्या था, जैसे ही शोएब ने यह वीडियो डाला, चंद मिनटों में यह ट्विटर पर वायरल हो गया है। बता दें, शोएब और शाहरूख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। इसीलिए शाहरूख ने ट्विटर पर अपने दोस्त का वेलकम किया।
बहरहाल, हमें तो यह वीडियो काफी मजेदार लगा.. आप भी देंखे यहां-


Click it and Unblock the Notifications


